चिपको आंदोलन किससे संबंधित है?, चिपको आंदोलन की शुरुआत किस लिए हुई?

प्र• चिपको आंदोलन किससे सम्बन्धित था?


उत्तर• चिपको आंदोलन पर्यावरण रक्षा से संबंधित था। जो पेड़ों की कटाई के विरोध में शुरू हुआ था।

चिपको आंदोलन की शुरुआत कब हुई, चिपको आंदोलन किससे सम्बन्धित था


चिपको आंदोलन के बारे में-

चिपको आंदोलन की शुरुआत 1973 मे हुई थी। इस आंदोलन का मुख्य कार्य पर्यावरण की रक्षा करना था। जब उत्तराखंड (पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) के जंगलों में पेड़ों की कटाई बडे पैमाने पर होने लगी तब चिपको आंदोलन का नाम सामने आया। इस आंदोलन का नेतृत्व सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी ने किया था। इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ चढकर भाग लिया था। गांव के लोग पेड काटने से बचाने के लिए पेड से चिपक जाते थे। जिससे इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पडा। 1980 मे इस आंदोलन को बडी जीत मिली जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 साल के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी।

Questions Covered

• चिपको आंदोलन की शुरुआत कब हुई?
• चिपको आंदोलन के मुख्य नायक कौन थे?
• चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
• चिपको आंदोलन किस राज्य से संबंधित था?